फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ शाहरुख के बर्थडे का जश्न, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भेजी बधाई; किंग खान को बताया सबसे स्टाइलिश

Sat, 01 Nov 2025 07:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manish Malhotra Sent Birthday Wishes To Shah Rukh Khan: कल यानी 2 नवंबर को शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन उनके बर्थ डे का जश्न अभी से शुरू हो चुका है। एक दिन पहले ही फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने किंग खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं सोशल मीडिया के जरिए भेजी हैं।

विज्ञापन
शाहरुख खान, मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@manishmalhotra05
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को शाहरुख खान अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं लेकिन उनके बर्थडे का जश्न शनिवार शाम से ही शुरू हो चुका है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने शाहरुख को प्री-बर्थडे विश किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए किंग खान को सबसे स्टाइलिश बताया। यहां पढ़िए मनीष ने क्या कुछ लिखा...

विज्ञापन


किंग खान को सबसे फिट-स्टाइलिश एक्टर कहा 
मनीष मल्होत्रा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की, इसमें शाहरुख खान के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। साथ ही एक कैप्शन भी लिखा, ‘शाहरुख खान, जन्मदिन की बहुत सारी विशेज। आज आपके प्री बर्थडे से लेकर कल आपके जन्मदिन तक हमेशा के लिए शुभकामनाएं। आप सबसे स्टाइलिश और सबसे फिट हैं। हर जगह बेस्ट हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक आप बिल्कुल नहीं बदले हैं। आपको बहुत सारा प्यार।’  


ये खबर भी पढ़ें: शाहरुख को लेकर सिनेमाघरों में 'दीवानगी', गानों पर झूमते नजर आए दर्शक; नाइट शोज की बढ़ी मांग
विज्ञापन


तस्वीरों में दिखा शाहरुख खान का रैंप वॉक अंदाज 
मनीष मल्होत्रा ने जो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, उसमें शाहरुख अलग-अलग मौकों पर डिजाइनर के लिए रैंप वॉक करते दिखे। शाहरुख के आइकॉनिक पोज वाली फोटो भी मनीष ने शेयर की है। गौरी और शाहरुख के साथ भी मनीष मल्होत्रा की फोटो पोस्ट में नजर आईं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें