रेखा ने थमाई मनीष को ट्रॉफी
मनीष मल्होत्रा को साल 1995 में फिल्म 'रंगीला' में अपने काम के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में नजर आईं। आज शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर मनीष ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है, जिसमें फिल्मफेयर की ट्रॉफी पकड़े नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें अवॉर्ड दिए जाने का एलान किया गया है और दिग्गज अभिनेत्री रेखा मनीष को स्टेज पर ट्रॉफी देती दिख रही हैं।
स्टोरीटेलिंग के रूप में देखे जाने लगे कॉस्ट्यूम
मनीष मल्होत्रा ने लिखा है, 'मेरा पहला फिल्मफेयर 'रंगीला' फिल्म के लिए आया था। उसी साल सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन श्रेणी शुरू करने का फैसला किया। ऐसा लगा कि इंडस्ट्री ने आखिरकार कॉस्ट्यूम को सिर्फ कपड़े के रूप में नहीं, बल्कि स्टोरीटेलिंग के रूप में देखना शुरू कर दिया है'। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए सबसे पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड। पुरानी यादें, आप भी देखिए'।
यह खबर भी पढ़ें:
Shreya Ghoshal: जारी हुआ श्रेया घोषाल का नया भक्ति गीत, अभिनय करती नजर आईं गायिका