फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान ने पोस्ट की ऐसी शायरी, श्रद्धा कपूर पर हो रहे कमेंट्स

Sat, 13 May 2017 01:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
फरहान और श्रद्धा
विज्ञापन
आज सुबह फरहान अख्तर का मूड शायद शायराना था इसलिए सुबह ही उन्होने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरी शायरी शेयर की। इसके साथ ही उन्होने अपने फैंस को गुड मोर्निंग विश करते हुए एक अच्छा सा कैप्शन डाला। इसे शेयर करते ही उस पर फैंस के कमेंट्स शुरू हो गए। 
विज्ञापन


मजेदार बात तो ये है कि ये कमेंट्स फरहान को लेकर नहीं बल्की उनकी कथित गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर को लेकर लिए जा रहे हैं। फरहान ने साफ-साफ ना कहते हुए काफी कुछ इशारों में कहने की कोशिश की है जिसे उनके फैंस समझ रहे हैं। हालांकि अभी तक फरहान ऐसे कमेंट्स पर कुछ नहीं बोले हैं। 

फरहान ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें लिखा है, 'बहुत कम दिनों में दिल को ये मालूम हुआ, जो तेरी हिज्र में गुजरी वो रात रात हुई।'
    Morning musing.. Rough translation:  It did not take many days for my heart to understand  that nights spent in separation from you are the darkest A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on May 12, 2017 at 5:20pm PDT

काफी समय से फरहान और श्रद्धा कपूर के रिलेशन को लेकर अफेयर की खबरें सामने आ रही है, लेकिन अभी तक फरहान और श्रद्धा ने इसे लेकर अपना मुंह नहीं खोला है। उनके फैंस को काफी समय से उनके रिलेशन को लेकर एनाउंसमेंट सुनना चाह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें