फरहान ने शबाना को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
फरहान अख्तर ने आज इंस्टाग्राम पर शबाना के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक, शबाना! यह साल आपके लिए खास हो, गहरी बातचीत, मजेदार अंताक्षरी, काम और मौज-मस्ती से भरा। लेकिन प्लीज इस साल खीरे के सैंडविच को ना कहें। ढेर सारा प्यार।'
शिबानी का खास पोस्ट
फरहान की पत्नी शिबानी दांडेकर ने भी शबाना की मजेदार तस्वीरों का एक कैरोसेल पोस्ट किया और लिखा, टमेरी प्यारी सासू मां को 75वें जन्मदिन की बधाई! आप हमेशा आजाद और जोश से भरी रहें। यह साल आपके जैसा जादुई हो। ढेर सारा प्यार।'
शबाना ने मनाया 75वां जन्मदिन
शबाना ने 18 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। बॉलीवुड के कई सितारे उनके घर जश्न मनाने पहुंचे, जिनमें फराह खान, संजय कपूर, माधुरी दीक्षित, उर्मिला मातोंडकर, रेखा और विद्या बालन शामिल थे। संजय कपूर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें रेखा, विद्या, माधुरी और उर्मिला शबाना के साथ फिल्म परिणीता के गाने 'कैसी ये पहेली' पर नाच रही थीं। संजय ने लिखा, 'शबाना को जन्मदिन मुबारक! क्या शानदार शाम थी' वहीं इस दौरान शबाना और उनके पति जावेद अख्तर को भी गाने 'प्रिटी लेडी' पर नाचते देखा गया। इस दौरान माधुरी, रेखा, उर्मिला, फराह खान और संजय कपूर उनकी तारीफ करते नजर आए। शबाना को आखिरी बार 2023 में आई फिल्म 'घूमर' में देखा गया था, जिसमें अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर और अंगद बेदी भी थे।
यह भी पढ़ें: Lord Curzon Ki Haveli: 'लॉर्ड कर्जन की हवेली' में हुई रसिका दुग्गल की एंट्री, जानें कब होगी रिलीज