फरहान अख्तर को किया गया अप्रोच
खबर है कि फरहान अख्तर को नीरज पांडे के निर्देशन में बनने वाली बायोपिक में म्यूजिक कंपोजर आरडी बर्मन का किरदार निभाने के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स इस फिल्म में फरहान को लीड रोल में कास्ट करने के इच्छुक हैं।
स्क्रिप्ट पर चल रहा काम
खबर यह भी है कि नीरज कुछ समय से इस बायोपिक पर काम कर रहे हैं और इसकी स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है। दावा है कि फरहान आरडी बर्मन का किरदार निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। वह उनकी जिंदगी को पर्दे पर लाने के लिए उत्साहित हैं।
फरहान अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar
मेकर्स ने हासिल किए गानों के राइट्स
मेकर्स ने आरडी बर्मन के कई ऐसे गानों के राइट्स हासिल कर लिए हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के एक दौर को खास पहचान दी थी। फिल्म में ओरिजिनल गानों के सबसे अच्छे वर्जन का इस्तेमाल करने के लिए म्यूजिक सेशन भी शुरू हो चुके हैं।
आरडी बर्मन
- फोटो : एक्स
कब हुआ म्यूजिक कंपोजर का निधन?
आरडी बर्मन भारत के सबसे प्रभावशाली म्यूजिक कंपोजर्स में से एक थे। उन्होंने 1961 की फिल्म 'छोटे नवाब' से एक इंडिपेंडेंट कंपोजर के तौर पर शुरुआत की और अपने स्टाइल से हिंदी फिल्म म्यूजिक में क्रांति ला दी। उनके सबसे मशहूर गानों में 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को', 'दम मारो दम', 'महबूबा महबूबा' और 'तेरे बिना जिंदगी से' शामिल हैं। बर्मन का निधन 4 जनवरी, 1994 को हुआ था।