निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' की रिलीज को 15 जून को 25 साल हो जाएंगे। इस खुशी में मुंबई में इस फिल्म की खास स्क्रीनिंग हुई। इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'लगान' की खास स्क्रीनिंग में मुख्य कलाकार आमिर खान पहुंचे हैं। उन्होंने निर्देशक और फिल्म के कलाकारों के साथ पोज दिए हैं।
आमिर खान ने 'लगान' की स्क्रीनिंग के दौरान पर्दे के पास खड़े होकर पोज दिया है। इस तस्वीर में पर्दे पर 25 साल पहले के आमिर खान हैं और इस वक्त के आमिर खान सामने खड़े हैं।
फिल्म की स्क्रीनिंग में आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे। उन्होंने 'लगान' की टीम के साथ पोज दिए।
आमिर खान की बेटी आयरा खान भी फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी 25 साल पहले 'लगान' के रिलीज के समय की और अब की एक तस्वीर शेयर की है।
फिल्म में कप्तान रसल का किरदार निभाने वाले एक्टर पॉल ब्लैकथॉर्न ने भी आमिर खान और आशुतोष के साथ तस्वीर साझा की है।
इस तस्वीर में 'लगाना' के कलाकार, निर्देशक और कई दूसरे लोग नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर में आमिर खान और निर्देशक आशुतोष ग्वारिकर एक दूसरे से गले मिल रहे हैं और काफी खुश हैं।
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें 'लगान' की टीम फिल्म देख रही है।