(आईएसएल) में फिर से की गई फिल्म की स्क्रीनिंग
भाग मिल्खा भाग में 'फ्लाइंग सिख' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता फरहान अख्तर ने 28 जुलाई को इंस्टाग्राम पर श्रवण बाधित लोगों के लिए आयोजित फिल्म की स्क्रीनिंग की तस्वीरें साझा कीं। साथी कलाकार दिव्या दत्ता , निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा और मिल्खा सिंह की बेटी सोनिया मिल्खा सिंह भी मुंबई में स्क्रीनिंग में शामिल हुए हैं। फरहान ने पोस्ट के कैप्शन में सांकेतिक भाषा में फिल्म की दोबारा रिलीज की जानकारी साझा की है।
फरहान ने साझा किया नोट
उन्होंने लिखा, ‘फिल्म में मिल्खा जी की कहानी के एक दशक का जश्न मनाने के लिए और सुनने में अक्षम लोगों के लिए मुंबई में एक स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। भारतीय सांकेतिक भाषा संगठन (आईएसएल), वायाकॉम 18 और भारती मेहरा ने महीनों तक काम किया है और सांकेतिक भाषा में भाग मिल्खा भाग का एक फिल्म बनाया है। वहां उपस्थित होना मेरे लिए काफी सम्मान की बात थी। इसका समर्थन करने और देश भर में 30 से अधिक स्क्रीनों पर सांकेतिक भाषा के साथ फिल्म को फिर से रिलीज करने के लिए सभी को धन्यवाद।’
Huma Qureshi: अभिनेताओं के मुकाबले उम्रवाद से अधिक जूझती हैं अभिनेत्रियां, कलाकारों के संघर्ष पर बोलीं हुमा
यूजर्स ने लुटाया प्यार
अभिनेता की इस पोस्ट पर फैंस भी जबर्दस्त रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेहतरीन फिल्म। एक बार फिर यादें ताजा हो गई।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘एक महान इंसान को फिल्म में बखूबी चित्रित किया गया है।’ एक और यूजर ने कहा, ‘महान व्यक्ति को मेरी तरफ से श्रद्धांजलि।’