फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान अख्तर के पहले हिंदी गाने 'जाने ये क्यो किया' ने यूटयूब पर मचाया तहलका

Thu, 25 Oct 2018 12:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फरहान अख्तर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बॉलीवुड के मशहूर स्टार फरहान अख्तर के हाल ही में रिलीज हुए पहले हिंदी गाने 'जाने ये क्यो किया' ने यूटयूब पर तहलका मचा दिया है। कुछ ही दिनो में इस गाने को YouTube पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि फरहान अख्तर का ये गाना 'जाने ये क्यो किया' बीती 5 अक्तूबर को रिलीज हुआ था। गाने की शूटिंग आइसलैंड में हुई हैं। इस गाने को फरहान अख्तर ने आवाज दी है, वहीं खुद लिखा भी है। फरहान ने 'रॉकऑन' से अपनी सिंगिंग की शुरुआत की थी। उसके बाद 'तुम हो तो', 'दिल धड़कने दो' में भी उन्होंने गीतों को आवाज दी।
इस साल की शुरुआत में, फरहान ने महेश बाबू के "पोलिटिकल थ्रिलर", भारत एनी नेनु के लिए अपना पहला तेलुगु गीत “I Don’t Know” गाया था ।
आपको बता दे कि फरहान अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक'  'The Sky Is Pink' के लिए तैयार हैं। शोनाली बोस की इस फिल्म में वो दूसरी बार प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखेंगे। जैसा कि बताया जा रहा है कि फरहान अगले साल रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'गली बॉय'  'Gully Boy' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें