फरहान का पोस्ट
फरहान ने सोशल मीडिया पर रेजांग ला की लड़ाई के दो हीरो सूबेदार मानद कैप्टन राम चंद्र यादव और हवलदार निहाल सिंह से मिलने की खुशी जाहिर की। ये दोनों उन छह सैनिकों में से हैं, जो उस युद्ध में जीवित बचे थे, जहां 120 भारतीय सैनिकों ने हजारों की संख्या वाली चीनी सेना का डटकर मुकाबला किया और कहा, 'हम पीछे नहीं हटेंगे।'
फिल्म '120 बहादुर'
'120 बहादुर' की शूटिंग लद्दाख, राजस्थान और मुंबई में हुई है। रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Jasmine Bhasin: 'तुम मेरी सोल सिस्टर हो', जैस्मीन भसीन ने कथित बॉयफ्रेंड अली गोनी की बहन को दी जन्मदिन की बधाई