फरदीन खान बाप बन गए हैं। इसी के साथ नताशा मां और मुमताज नानी बन गईं हैं। कुछ तो फिरोज खान भी बने हैं।
फरदीन खान एक बार फिर चर्चाओं में आए हैं। इस बार उनकी चर्चा उनकी फिल्म को लेकर नहीं है। चर्चा इस बात पर है कि वह बाप बन गए हैं।
उनकी पत्नी नताशा ने 11 दिसम्बर को बेटी को जन्म दिया। यह बात फरदीन की चचेरी बहन फराह अली खान ने ट्वीटर पर पोस्ट की।
उन्होंने लिखा कि फरदीन और उनकी पत्नी नताशा के यहां बेटी दीयानी इसाबेला खान का जन्म हुआ है। मेरी भतीजी को हर खुशी मिले। पैरेंट्स को बधाई।
फरदीन फिल्म अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं वहीं नताशा अभिनेत्री मुमताज की बेटी हैं। दोनों ने दिसम्बर 2005 में शादी की थी।