फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farah Khan: 22 साल की शादी और तीन बच्चे, फिर भी पति शिरीष कुंदर से नाराजगी; फराह खान ने बताई चौंकाने वाली बात

Sat, 27 Jun 2026 08:47 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan Married Life: डायरेक्टर फराह खान और शिरीष कुंदर की शादी को 22 साल हो चुके हैं। एक बात को लेकर उन्हें पति से शिकायत है। जानिए, क्या वो दिक्कत? 
विज्ञापन
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फराह खान ने हाल ही में शेखर सुमन के टॉक शो में शिरकत की थी। इस दौरान करियर और फैमिली लाइफ को लेकर कई बातें साझा कीं। इसी दौरान पति शिरीष और अपने रिश्ते को लेकर भी बात की है। 

विज्ञापन

शादी के बाद खत्म होते रोमांस का किया जिक्र 
शेखर सुमन के टॉक शो में फराह खान ने कहा कि शादी के बाद रोमांस अक्सर कम हो जाता है। वह कहती हैं, ‘जब आप डेटिंग कर रहे होते हैं, तो आप किसी चीज को बहुत शिद्दत से चाहते हैं। जब वह मिल जाती है, तो उसकी अहमियत बदल जाती है। अब मैं शिरीष की अहमियत दूसरी चीजों में देखती हूं। एक पिता के तौर पर, एक ऐसे इंसान के तौर पर जो पूरे परिवार का ख्याल रखता है। मैं उनके बिना नहीं रह सकती। शिरीष के बिना हमारा घर नहीं चल सकता।’ 
वह आगे कहती हैं, ‘वह एक बेहतरीन पिता हैं। लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरे सभी बच्चों को इतनी अच्छी यूनिवर्सिटीज़ में जल्दी एडमिशन कैसे मिल गया। तो मैं उन्हें बताती हूं कि उनके पिता ही उनके काउंसलर थे। वह हर बच्चे को बहुत समय देते हैं।’  

विज्ञापन

फराह खान और शिरीष कुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
अकेले रहना भी पसंद करते हैं शिरीष 
फराह खान ने यह भी बताया कि शिरीष को अकेले रहना पसंद है। वह कहती हैं, ‘बेशक वह स्क्रिप्ट लिखते हैं। वह AI भी सीख रहे हैं। वह अकेले रहना पसंद करते हैं। यह बात मुझे हमेशा से पता थी। यही एक वजह है कि वह मुझे पसंद आए।’ फराह खान आगे कहती हैं, ‘मेरे बेटे और शिरीष की लंबाई अब एक जैसी है। अगर रात में कोई बेडरूम में आता है, तो मैं पहचान नहीं पाती कि वह शिरीष हैं या मेरा बेटा। अगर वह व्यक्ति आकर मुझे गले लगाता है, तब मुझे पता चलता है कि यह मेरा बेटा है (हंसते हुए)।’ 
विज्ञापन

फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फराह खान करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
इन दिनों डायरेक्टर फराह खान अपना एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जिसमें वह कुकिंग, फूड वीडियो शेयर करती हैं। साथ ही अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को खाने पर भी बुलाती हैं। फराह अपने मेहमानों के लिए खास तरह की डिशेज बनवाती हैं, उन्हें खिलाती हैं और दोस्तों से खूब सारी बातचीत करती हैं। फराह का अंदाज भी कॉमेडी से भरा होता है, जो दर्शकों को खूब भाता है। इन वीडियो में उनका कुक दिलीप भी नजर आता है, वो भी अब सेलिब्रिटी बन चुका है। 
एक इंटरव्यू में फराह खान ने बताया था कि उन्होंने पिछले एक साल में यूट्यूब से, ब्रॉन्ड से जमकर पैसा कमाया है। इतना पैसा तो उन्होंने अपने पूरे बॉलीवुड करियर में भी नहीं कमाया। इस तरह फराह खान तो कंटेंट क्रिएटर बनकर मालामाल हो गईं। फराह खान के यूट्यूब पर 2.7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें