बहन अंशुला ने दी जन्मदिन की बधाई
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भाई के जन्मदिन पर एक शानदार पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ एक पोस्ट लिखी है। अंशुला ने अर्जुन कपूर को अपना पहला दोस्त, पहला रक्षक और सबसे बड़ा सहारा बताया।
अर्जुन कपूर का काम
अर्जुन कपूर हाल ही में फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर भी थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इससे पहले रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर नजर आए थे।