फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराह खान ने खोले राकेश बेदी के कई राज, कुक दिलीप बने 'धुरंधर' के जोगिंदर; देखें मस्ती भरा वायरल वीडियो

Mon, 20 Apr 2026 06:54 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan Rakesh Bedi Viral Video: फराह खान और उनके कुक दिलीप इस बार 'धुरंधर' के जमील जमाली यानी राकेश बेदी के घर पहुंचे। इस दौरान दिलीप का जोगिंदर का लुक देख सभी हैरान हो गए। तो वहीं इस दौरान फराह ने राकेश के बारे में कई खुलासे किए, जो किसी को भी हैरान कर देंगे।
विज्ञापन
फराह खान और राकेश बेदी - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फराह खान और राकेश बेदी की दोस्ती काफी पुरानी है। जब फराह सिर्फ 15 साल की थीं, तब से वह राकेश को जानती हैं। फराह ने अपने कुकिंग यूट्यूब व्लॉग पर राकेश बेदी को लेकर कई खुलासे किए। फराह ने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब राकेश फ्री का खाना खाने के लिए किसी खास शख्स के घर जाया करते थे। इस वायरल वीडियो में देखिए फराह के साथ दिलीप और राकेश की मस्ती भरे किस्से।

विज्ञापन

किसके यहां पर मुफ्त में खाना खाया करते थे राकेश बेदी?
बॉलीवुड अभिनेता राकेश बेदी की फिल्म 'धुरंधर' में शानदार एक्टिंग के बाद उनकी लोकप्रियता फिर से बढ़ गई है। फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग के लिए अपने रसोइए दिलीप के साथ राकेश बेदी के घर गईं। वहां उन्होंने पुराने दिनों की बातें कीं। फराह खान ने बताया कि जब राकेश बेदी एफटीआईआई में पढ़ते थे, तब वे अपने दोस्तों के साथ जावेद अख्तर के घर मुफ्त में खाना और शराब पीने जाते थे। इस दौरान उनके साथ फारूक शेख, सतीश शाह, नीना गुप्ता और सुप्रिया पाठक भी आती थीं।

फराह खान और राकेश बेदी - फोटो : यूट्यूब
फराह और राकेश हैं पुराने दोस्त
फराह ने राकेश बेदी का परिचय अपने दर्शकों से 'धुरंधर का मुख्य हीरो' के रूप में कराया। उन्होंने कहा कि वह राकेश को बहुत साल से जानती हैं। उस समय फराह सिर्फ 15 साल की थीं और राकेश करीब 25 साल के थे। फराह ने आगे कहा, 'हमारी पुरानी दोस्ती है, लेकिन बहुत समय बाद मिल रहे हैं।'

दिलीप बने जोगिंदर
राकेश बेदी के घर पर फराह खान के कुक दिलीप ने उनके घर जाने के लिए जोगिंदर का लुक अपनाया, जिसे देखकर राकेश भी हंस पड़े। दिलीप अभिनेता राकेश के लिए अपने हाथों से बना मटन लेकर गए। इसके बाद सभी से हंसते हुए दिलीप के साथ मस्ती-मजाक किया। 

'धुरंधर' की सफलता
राकेश इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता का मजा ले रहे हैं। इस फिल्म में पाकिस्तानी नेता जमील जमाली के रोल में उनका अभिनय लोगों को बहुत पसंद आया। उनके कई डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। यह फिल्म अब तक 1,750 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और यह भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे आगे सिर्फ 'बाहुबली 2' और 'दंगल' हैं।
विज्ञापन

इस फिल्म में नजर आएंगे राकेश बेदी
राकेश बेदी हाल ही में वे 'मटका किंग' नाम के शो में नजर आए, जिसमें विजय वर्मा भी हैं। उनकी अगली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' है, जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय के साथ राकेश भी हैं। डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में 22 मई को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: अरशद वारसी का खुलासा, अमिताभ बच्चन और जया उनके हर जन्मदिन पर करते हैं यह खास काम, बोले- '12 बजते ही वह...'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें