फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराह खान ने शेयर की सालों पुरानी फोटो, देखकर शर्मा गए शाहरुख

Tue, 30 May 2017 12:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
फराह खान और शाहरुख खान
विज्ञापन
फराह खान अक्सर ही फैंस के साथ अपने खास पलों को शेयर करती रहती हैं। साथ ही वो अपनी पुरानी यादों को भी सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जो सालों पुरानी है।
विज्ञापन


इस फोटो में फराह के साथ शाहरुख खान और करन जौहर नजर आ रहे हैं। फराह ने इसे बड़ा ही दिलचस्प कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा की शाहरुख खान इसमें करन जौहर के सामने शर्मा गए। उन्होंने इसे ट्विटर पर भी शेयर किया जिसके जवाब में शाहरुख ने रिप्लाई किया, 'और ये तुम करती रहोगी! हमें एक और रात ऐसी बितानी चाहिए, मेरे पास अभी तक ये शर्ट है।'
    #80sparty #blastfromthepast @iamsrk looking rather embarrassed at my antics with @karanjohar circa 2000! A post shared by @farahkhankunder on May 29, 2017 at 7:56am PDT
  #80sparty #blastfromthepast @iamsrk looking rather embarrassed at my antics with @karanjohar… https://t.co/5Lh4V2ZZob — Farah Khan (@TheFarahKhan) May 29, 2017
विज्ञापन
And u r doing it all over again! We should hav another nite like this, I still have the shirt.  https://t.co/9iSV9RNBGw — Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 30, 2017


शाहरुख ने इसमें जो शर्ट पहनी हुई है उसमें कार्टून वगैराह बने हुए हैं और इसे शायद ही आज के समय में कोई पहनना चाहेगा।

इससे पहले फराह ने एक फोटो डाली थी जिसमें उन्होंने एक अवॉर्ड पकड़ा हुआ है और साजिद खान ने उन्हें गोदी में उठाया हुआ है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पहला नशा के लिए मेरा पहला अवॉर्ड, 25 साल से पहले और 25 किलो कम वजन, हां, साजिद ने मुझे उठाया हुआ है।'
विज्ञापन

    1st n only award i won for Pehla Nasha.. 25 yrs ago n 25 kilos lighter🙄yes thats sajid lifting me! A post shared by @farahkhankunder on May 22, 2017 at 2:11am PDT
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें