फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराह खान ने सानिया मिर्जा को धीरे से दिया 'जोर का झटका'

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से चर्चा थी कि निर्माता निर्देशक फराह खान जल्द ही भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पर एक बायोपिक फिल्म बनाने वाली हैं। यदि ऐसा होता तो धावक मिल्खा सिंह, मुक्केबाज मेरी कॉम और क्रिकेट खिलाड़ी एमएस धोनी के बाद ये किसी बड़े बैनर और खिलाड़ी की चौथी बायोपिक होती।
विज्ञापन


लेकिन एक समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए फराह ने ऐसी किसी भी फिल्म को बनाए जाने की बात से इंकार कर दिया। फराह ने अपने बयान में कहा, "पता नहीं ये बात कहां से निकल आई है, मैं कोई फिल्म नहीं बना रही हूं और यह एक अफवाह है लेकिन आइडिया अच्छा है।"
विज्ञापन

सानिया ने जताई थी इच्छा, परिणीति करें उनका किरदार

सानिया दुनिया में महिला डबल्स की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी हैं और बायोपिक पर पहले बात कर चुकी हैं। सानिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, "अगर मेरे उपर बायोपिक बनी तो मैं चाहूंगी की परिणीति मेरा किरदार निभाए।"

सानिया के इस बयान बयान के बाद ये अंदाज लगाया जा रहा था कि जल्दी ही सानिया की जिंदगी पर फिल्म बन सकती है। माना जा रहा था, कि फराह खान सानिया पर फिल्म बनाने जा रही हैं। लेकिन अब फराह ने इस बात को नकार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें