कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आने वाली फिल्म किस किस को प्यार करूं का पोस्टर पोस्ट किया। पोस्टर में कपिल शेरवानी पहने दूल्हे के वेश में दिख रहे हैं और उन्हे चारों ओर से लड़कियों ने घेरा है।
कपिल के साथ इस फिल्म में अरबाज खान, मंजरी फडंनीस, सिमरन कौर मुंडी, एली अवराम, अमृता पुरी और वरुण शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ये है फिल्म के पहले पोस्टर के साथ कपिल शर्मा का ट्वीट
Finally..The first look of "Kis Kis ko pyaar Karoon" trailer launch on 13th August.Need ur best wishes. #KKPK pic.twitter.com/PsjLdDzQEt— KAPIL (@KapilSharmaK9) August 11, 2015