फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punit Malhotra: फराह खान ने पुनीत मल्होत्रा को दी जन्मदिन की शुभकामाएं, निर्देशक की शर्टलेस तस्वीर की शेयर

Tue, 13 May 2025 01:40 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan Birthday Wish Punit Malhotra: बॉलीवुड कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने निर्दशक पुनीत मल्होत्रा के जन्मदिन पर एक विशेष पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
 
विज्ञापन
पुनीत मल्होत्रा - फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक और बेहतरीन कोरियोग्राफर फराह खान कुंदर ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म निर्देशक पुनीत मल्होत्रा को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। फराह ने सोशल मीडिया पर पुनीत के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं साथ ही एक खास नोट भी लिखा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

फराह खान का पोस्ट
फराह खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले निर्देशक पुनीत मल्होत्रा की तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में फराह और पुनीत एक-दूसरे को गले लगाते सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में भी दोनों ब्लैक ड्रेस में सेल्फी खींचते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर पुनीत की है, जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ फराह ने कैप्शन में लिखा, 'शहर के सबसे खूबसूरत निर्देशक को जन्मदिन की शुभकामनाएं.... पुनीत मल्होत्रा आपका जन्मदिन का उपहार एक “शर्ट” है।'' वहीं फराह की इस पोस्ट पर पुनीत ने भी रिप्लाई किया और लिखा, 'हर चीज के लिए धन्यवाद.. और सिर्फ आप होने के लिए..।' वहीं फराह की इस पोस्ट पर उनके फैंस जमकर फायर और दिल वाले इमोजी बरसा रहे हैं।

आज है पुनीत मल्होत्रा का जन्मदिन
पुनीत आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। पुनीत ने बतौर सहायक निर्देशक के तौर पर करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम', हंसल मेहता की 'ये क्या हो रहा है', निखिल आडवाणी की 'कल हो ना हो',  अमोल पालेकर की 'पहेली' और तरुण मनसुखानी की 'दोस्ताना' में काम किया है। इसके बाद पुनीत ने 'आई हेट लव स्टोरीज' के साथ बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत की। इसके अलावा पुनीत ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का निर्देशन किया। इन फिल्मों के अलावा पुनीत ने टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो "अनबिलिवेबल" और "कैसानोवा" का निर्देशन भी किया है।

यह भी पढ़ें: Neha Dhupia: हांगकांग में बच्चों और पति संग मिट्टी से खेलती नजर आईं नेहा धूपिया, शेयर कीं क्यूट तस्वीरें
 
विज्ञापन

फराह खान का करियर
फराह खान ने अभी तक 80 से अधिक फिल्मों में 100 से अधिक गानों की कोरियोग्राफी की है। सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। बतौर निर्देशक फराह ने मैं हूं ना'और 'ओम शांति ओम' जैसी कई फिल्में बनाई हैं। 

यह भी पढ़ें: Tom Cruise: अवनीत कौर के साथ नमस्ते करते नजर आए टॉम क्रूज, हॉलीवुड एक्टर का इंडियन स्टाइल देख फैंस हुए खुश..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें