फराह खान का पोस्ट
फराह खान ने आज गीता कपूर के जन्मदिन का एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में गीता कप केक को काटती नजर आईं। फराह ने गीता को किस किया और जोर से गले लगाया। इस शानदार और मस्ती भरे वीडियो के साथ फराह ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं@geeta_kapurofficial.. हालांकि यह 5 जुलाई को था.. लेकिन आप भगवान जाने किसके साथ गायब थे?? लव यू बेबी।'
गीता कपूर
गीता कपूर ने हाल ही में 5 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया। गीता एक भारतीय कोरियोग्राफर और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं। गीता ने सोनाली बेंद्रे और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ सोनी टीवी पर एक डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर को जज किया है। कथित तौर पर गीता ने अपने करियर की शुरुआत तब की जब वह 17 साल की उम्र में प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान की मंडली में शामिल हुईं।
यह भी पढ़ें: Sai Pallavi: साई पल्लवी की हिंदी डेब्यू 'एक दिन' की आई रिलीज डेट, सुपरस्टार खान के बेटे संग जमेगी जोड़ी