फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा के साथ विराट कोहली विंबलडन देखने पहुंचे, वायरल फोटो पर यूजर ने दिए रिएक्शन

Tue, 08 Jul 2025 12:33 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह विंबलडन 2025 में पहुंचे हैं। इस कपल की वायरल तस्वीर पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों विराट कोहली लंदन में हैं। इस बीच उन्हें अनुष्का शर्मा के साथ विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप 2025 में देखा गया। इस इवेंट से ही दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों पर विराट और अनुष्का के फैंस ने भी रिएक्ट किया है। 

स्टाइलिश अंदाज में दिखे अनुष्का-विराट

विज्ञापन

वायरल तस्वीरों में अनुष्का शर्मा व्हाइट कलर के कोट में नजर आ रही हैं। वहीं विराट ने ब्राउन कलर का कोट डाला है।दोनों बड़े ध्यान से विंबलडन में मैच देख रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी सीरियस दिखे। मौजूदा तस्वीरों के अलावा 10 साल पहले वाली विंबलडन की तस्वीर भी अनुष्का, विराट की वायरल है। विराट कोहली ने भी विंबलडन से जुड़ी एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है।  

ये खबर भी पढ़ें: Virat Anushka: 'अनुष्का के घर वालों ने पहले दिन से अपनाया', जब विराट ने कहा- ससुर और हम दोस्त हैं 
विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट 
इन्हीं तस्वीरों पर यूजर ने लिखा, ‘ये दोनों बोर हाे रहे हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इस फोटो को देखकर ऐसा लगता है कि जो लोग इस खेल को सचमुच पसंद करते हैं, वे टिकट खरीदने में सक्षम नहीं हैं। जबकि जो लोग टिकट खरीद सकते हैं वे पूरी तरह से बोर दिख रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अनुष्का शर्मा बोर हो रही हैं।’ अनुष्का शर्मा के एक्टिंग करियर की बात करें तो इन दिनों वह फिल्माें से दूर हैं। परिवार पर ध्यान दे रही हैं।  
   


ये खबर भी पढ़ें: Virat-Anushka Love Story: लेडी लक अनुष्का के प्यार में कैसे क्लीन बोल्ड हुए कोहली? बड़ी फिल्मी है यह लव स्टोरी 

ये सेलिब्रिटी भी विंबलडन में दिखे 
पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा भी विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप देखने पहुंची हैं। देसी गर्ल ने यहां अपनी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची थीं। इस दौरान पति निक जोनस भी प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें