लेटर को लेकर फराह का पोस्ट
फराह ने आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें अमिताभ बच्चन से एक खूबसूरत हाथों से लिखा हुआ पत्र मिला है। उन्होंने खुशी से कहा, "मैंने मजाक में कहा था और अमित जी ने सचमुच पत्र भेज दिया। यह पत्र सुबह 3:30 बजे लिखा गया था। मैं बहुत खुश हूं" पत्र में अमिताभ ने फराह की रचनात्मक प्रतिभा की तारीफ की।
पत्र पढ़ने के बाद फराह और दिलीप का मजाक
इस वीडियो में आगे फराह के रसोइये दिलीप ने कहा, "मैडम, अमित जी से मेरे लिए भी एक पत्र मांग लीजिए।" इस पर फराह ने हंसते हुए जवाब दिया, "पहले अपनी पत्नी से तो पत्र लिखवा लो।" फराह अपने मजेदार व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़ती हैं, जिनमें वे मशहूर हस्तियों के घर जाती हैं और दिलीप के साथ उनकी मजेदार बातचीत लोगों को खूब पसंद आती है।
यह भी पढ़ें: Ustaad Bhagat Singh: 'उस्ताद भगत सिंह' के क्लाइमेक्स को लेकर निर्माताओं ने दी जानकारी, नई तस्वीर की शेयर