फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फराह बोलीं- ‘मैंने तेरा घर बनाने में मदद की’
फराह खान के व्लॉग चैनल के वीडियो में नजर आता है कि डायरेक्टर और उनका कुक दिलीप शालीन भनोट के घर के बाहर खड़े हैं। घर के बाहर एक सुंदर सी नेमप्लेट लगी है। इसे देखकर कुक दिलीप कहता है कि मैं भी बिहार में अपने घर के बाहर ऐसी ही नेम प्लेट लगाऊंगा। इस पर फराह कहती हैं, ‘ और मेरा नाम?’ दिलीप जवाब देता है, ‘आपका नाम भी नेमप्लेट पर लिखवा दूंगा।’ फिर हंसते हुए फराह कहती हैं, ‘आखिरकार, मैंने ही तेरा घर बनाने में मदद की है!’
शालीन भनोट बोले- ‘सारे छाेटू स्टार बन गए’
आगे फराह खान के व्लॉग में शालीन भनोट भी दिलीप की तारीफ करते हैं। वह कहते हैं, ‘दिलीप के चक्कर में सारे छोटू स्टार बन गए और स्टार्स बेकार हो गए।’ वह अपने घर के कुक से भी फराह खान के कुक दिलीप को मिलवाते हैं। बाद में पता चलता है कि दोनों ही बिहार से बिलॉन्ग करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Farah Khan: ‘हमारी इंडस्ट्री में लोग दूसरों की असफलता पर खुश होते हैं’, फराह ने बॉलीवुड से जुड़े किए कई खुलासे
शाहरुख खान के साथ एड कर चुका है दिलीप
बताते चलें कि हाल ही में फराह खान के कुक दिलीप ने शाहरुख खान के साथ एक एड फिल्म भी शूट किया है। इस एड में फराह खान भी नजर आई थीं। दिलीप ही नहीं एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह की हाउसहेल्प भाग्यश्री भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। वह अक्सर अर्चना पूरन सिंह के व्लॉग चैनल पर नजर आती हैं।