फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वरुण ने मेरे नुकसान के बारे में पूछा तक नहीं’, वाशु भगनानी ने डेविड धवन पर बोला हमला; बताए दुख के तीन कारण

Sat, 23 May 2026 02:43 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vashu Bhagnani: वाशु भगनानी ने एक बार फिर डेविड धवन पर हमला बोला है और अपना दुख बयां किया है। इस बार उन्होंने वरुण धवन को भी लपेटे में लिया है। जानिए वाशु ने गिनाए कौन-कौन से दुख…
विज्ञापन
वाशु भगनानी, वरुण धवन और डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिप्स के मालिक रमेश तौरानी और पूजा एंटरटेनमेंट के मालिक वाशु भगनानी के बीच विवाद अभी भी जारी है। इस विवाद के बीच ही आज डेविड धवन द्वारा निर्देशित और रमेश तौरानी के टिप्स द्वारा निर्मित वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर भी आज रिलीज हो गया है।

विज्ञापन


लेकिन इससे पहले ही वाशु भगनानी ने फिल्म में ‘चुनरी चुनरी’ गाने के रीमेक वर्जन और फिर से इस्तेमाल को लेकर जमकर निशाना साधा। वाशु ने डेविड धवन और उनके बेटे वरुण पर भी तीखा हमला बोलते हुए उन पर 'कुली नंबर 1' के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद हुए भारी वित्तीय नुकसान की जिम्मेदारी न लेने का आरोप लगाया है।

डेविड धवन की हैसियत से ज्यादा दिए थे पैसे
वाशु भगनानी ने डेविड धवन के साथ चल रहे विवाद पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि निर्माता रमेश तौरानी और टिप्स उनकी 1999 में आई फिल्म 'बीवी नंबर 1' के गानों का इस्तेमाल नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी दावा किया कि 'है जवानी तो इश्क होना है' की कहानी 'बीवी नंबर 1' से मिलती-जुलती है।

विज्ञापन


वाशु ने कहा, ‘मैंने डेविड धवन से कहा था कि मैं 'बीवी नंबर 1' बनाना चाहता हूं। 'कुली नंबर 1' (2020) में हमें करीब 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। मैं तो सिर्फ नाम का निर्माता था। फिल्म निर्माण और खर्चों का पूरा जिम्मा डेविड धवन ने ही संभाला था। मैंने डेविड को उस फिल्म के लिए मोटी रकम दी थी; लगभग 70 करोड़ रुपये, जो उनकी हैसियत के भी नहीं थे।’

वाशु भगनानी, वरुण धवन और डेविड धवन - फोटो : सोशल मीडिया

डेविड धवन के साथ मैं ‘बीवी नंबर 1’ का रीमेक बनाना चाहता था
निर्माता ने आगे कहा, ‘यह कोविड का दौर था और डेविड ने मुझसे कहा था, 'आपका जो भी नुकसान हुआ है, हम भविष्य में देख लेंगे। चलिए 'बीवी नंबर 1' शुरू करते हैं।' इसी के अनुसार, हमने 'बीवी नंबर 1' पर छह महीने काम किया।

एक दिन रोहित धवन ने मुझे बताया कि स्क्रिप्ट तैयार नहीं है। चूंकि यह क्रिएटिव काम है, इसलिए मैंने जल्दबाजी न करने का फैसला किया। आराम से फिल्म बनाते हैं। 'कुली नंबर 1' में मुझे 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। वरुण ने कभी यह जानने की जहमत तक नहीं उठाई कि अंकल का नुकसान हुआ है, कौन पूरा करेगा?’

रमेश तौरानी और वाशु भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

रमेश तौरानी और डेविड धवन के साथ काम करने से हुआ दुख
वाशु ने खुलासा किया कि जब उन्हें पता चला कि उनकी फिल्म 'बीवी नंबर 1' का गाना 'चुनरी चुनरी', 'है जवानी तो इश्क होना है' में इस्तेमाल किया गया है, तो उन्होंने खुद डेविड धवन को फोन किया। घटनाक्रम को याद करते हुए वाशु ने कहा कि रमेश तौरानी और डेविड धवन के एक फिल्म में साथ काम करने की बात जानकर मुझे बहुत दुख हुआ।

तभी मैंने डेविड धवन को फोन किया और उनसे इस बारे में बात की। 'बीवी नंबर 1' की रिलीज के समय ही मैंने इसके ऑडियो राइट्स टिप्स को बेच दिए थे और दावा किया कि म्यूजिक लेबल के लोग इस मुद्दे पर उनसे मिलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन

कुली नंबर 1 - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण की ‘कुली नं 1’ को मिली थीं निगेटिव प्रतिक्रियाएं
साल 2020 आई ‘कुली नं 1’ की बात करें तो इसमें वरुण धवन और सारा अली खान प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। कोविड-19 महामारी के कारण ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी निगेटिव रिव्यू मिले थे। आईएमडीबी पर जहां दर्शक फिल्मों को रेटिंग दे सकते हैं, डेविड धवन की इस फिल्म की रेटिंग निराशाजनक रूप से 1.4 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें