फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराह खान ने शिरीष कुंदर के साथ मनाई शादी की 21वीं सालगिरह, पति के लिए लिखा मजाकिया नोट

Tue, 09 Dec 2025 02:15 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan Shirish Kunder 21st Wedding Anniversary: फराह खान ने शिरीष कुंदर के साथ शादी के 21 साल पूरे होने का जश्न मनाया। फराह ने सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की और साथ ही एक खास नोट भी लिखा।
 
विज्ञापन
फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान अपनी निजी जिंदगी को बहुत प्राइवेट रखती हैं। वो अपने पति शिरीष कुंदर और तीनों बच्चों (जार, आन्या और दिवा) की तस्वीरें बहुत कम शेयर करती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी शादी की 21वीं सालगिरह पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।
विज्ञापन

 

फराह का पोसट
मंगलवार को फराह ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी-सी रील शेयर की। इस रील में फराह ने शिरीष के साथ कई अनदेखी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में दोनों बच्चों के पालने के पास एक-दूसरे को देखते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरें उनकी शादी की हैं, जिनमें शाहरुख खान भी नजर आए। आखिरी तस्वीर में शिरीष फराह को गले लगाते नजर आ रहे हैं।


फराह ने पति के लिए लिखा खास नोट
फराह ने अपने पति शिरीष कुंदर को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए कैप्शन में मजेदार अंदाज में लिखा, '21 साल पहले हमारी शादी में एक लड़की (जिसे बुलाया भी नहीं था) ने कहा था कि 'मैं तेरी अगली शादी में आऊंगी'… सॉरी दोस्त, अभी तक तो सब बहुत अच्छा चल रहा है। हैप्पी एनिवर्सरी @shirishkunder… हम भले ही पब्लिक में हाथ न पकड़ें। उसके लिए तुम्हें मेरे साथ चलना पड़ेगा, लेकिन तुम ही हो जो हमारे परिवार को जोड़े रखते हो। आई लव यू… ।'
विज्ञापन

फराह और शिरीष के बारे में
फराह और शिरीष की लव स्टोरी फिल्म 'मैं हूं ना' के एडिटिंग रूम से शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों ने 'ओम शांति ओम' और 'तीस मार खान' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया। 2004 में शादी की और 2008 में IVF से ट्रिपलेट्स (तीन बच्चे एक साथ) के माता-पिता बने।

यह भी पढ़ें: 'विरोधियों को भूल जाओ...', विवेक अग्निहोत्री ने 'धुरंधर' की टीम को दी खास सलाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें