विवेक का पोस्ट
विवेक ने एक्स पर लिखा कि इस तरह की फिल्म (धुरंधर) को बनाने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए, क्योंकि ये बॉलीवुड के पुराने ढर्रे को चुनौती देती है। उन्होंने लिखा, 'वाह आदित्य और रणवीर, कमाल कर दिया तुमने। आलोचकों को भूल जाओ, बस अपना जश्न मनाओ। ऐसी फिल्में बनाना बहुत मुश्किल होता है, जो सिस्टम के खिलाफ जाएं। मैं जल्दी ही यह फिल्म देखूंगा। हमेशा शानदार।'
'धुरंधर' के बारे में
'धुरंधर' में पुराने जमाने की फील के साथ जबरदस्त एक्शन, दमदार कहानी और शानदार संगीत है। रणवीर सिंह का ये अब तक का सबसे पावरफुल रोल माना जा रहा है। फिल्म में जासूसी, अंडरवर्ल्ड की सियासत और इमोशनल ड्रामा का शानदार मिश्रण है। रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है।
यह भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन ने हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप के साथ शेयर की शानदार सेल्फी, सेलेब्स ने दिया मजेदार रिएक्शन