फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम बचपन के स्वीटहार्ट थे’, क्या नीलम की वजह से हुआ था फराह खान अली और बॉबी देओल का ब्रेकअप? सच का हुआ खुलासा

Fri, 03 Jul 2026 05:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan Ali: जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली ने उस दौर को याद किया जब उनका नाम बॉबी देओल के साथ जोड़ा जाता था। साथ ही उन्होंने कई बड़े खुलासे किए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
फराह खान अली, बॉबी देओल और नीलम कोठारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में फराह खान अली एक पॉडकास्ट में पहुंची, जहां उन्होंने बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने साफ किया है कि उनके और नीलम के बीच कभी कोई मनमुटाव नहीं रहा और दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन

विक्की ललवानी के पॉडकास्ट में फराह खान अली ने बताया कि वो और बॉबी बचपन के दोस्त थे और उनका रिश्ता वैसा डेटिंग वाला नहीं था जैसा आज के समय में होता है। उन्होंने उन अफवाहों पर भी बात की, जिनमें कहा जाता था कि नीलम की एंट्री के बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया।

नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम

नीलम को लेकर क्या बोलीं फराह?
फराह ने इन अफवाहों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि नीलम भी उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और उनके बीच कभी कोई झगड़ा या दूरी नहीं आई। फराह के मुताबिक, नीलम की एंट्री बॉबी की जिंदगी में तब हुई, जब उनका और बॉबी का बचपन वाला रिश्ता पहले ही खत्म हो चुका था। बॉबी देओल और नीलम, बॉबी के बॉलीवुड डेब्यू से पहले रिलेशनशिप में थे।

बॉबी देओल और फराह खान अली - फोटो : सोशल मीडिया

मुझे उन पर क्रश था
फराह ने अपने और बॉबी के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हम बचपन के स्वीटहार्ट थे। मुझे उन पर बहुत क्रश था और उन्हें मुझ पर। बस इतना ही। हम हाथ पकड़ते थे, एक-दूसरे को चिट्ठियां लिखते थे। उस समय ‘डेटिंग’ जैसी कोई चीज नहीं थी। मैं 16 साल की थी और बॉबी 17 के। ये करीब 40 साल पहले की बात है, उस समय जिंदगी बहुत अलग थी।’

फराह ने यह भी बताया कि आज उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं। वह बॉबी और उनकी पत्नी तान्या देओल दोनों के काफी करीब हैं। उन्होंने कहा, ‘आज बॉबी मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और तान्या भी, जिन्हें मैं दिल से बहुत पसंद करती हूं।’

ये भी पढ़ें- Alpha: 'अल्फा' की रिलीज के बीच शरवरी ने साझा की सेट की बीटीएस तस्वीरें, दिखाई आलिया भट्ट और अनिल कपूर की झलक

विज्ञापन

बैकग्राउंड
फराह खान अली, अभिनेता संजय खान और दिवंगत जरीन खान की बेटी हैं। वह सुजैन खान की बहन भी हैं। उनके सोशल मीडिया पर परिवार से जुड़ी कई प्यारी तस्वीरें देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें