बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और फराह खान की एक पूरानी तस्वीर सोशल साइटों पर वायरल हो गईं हैं। तस्वीर में फराह और ऋतिक रोशन एक दूसरे के गले लग रहे हैं। यह तस्वीर सोशल साइट्स पर वायरल हो गई है। यह फोटो 2005 में क्लिक की गई थी।
फराह खान के संगीत समारोह में क्लिक की गई यह एक बेहद ही क्यूट तस्वीर है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हाथों में मेहंदी लगाई फराह खान बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन को गले लगा रही हैं।
अर्जुन कपूर के लिए फराह ने किया शेयर
ऋतिक और फराह की इस तस्वीर में एक और बेहद दिलचस्प किस्सा छुपा हुआ है। वह है अर्जुन कपूर का, दरअसल फोटो में अर्जुन कपूर भी दिखाई दे रहे हैं।
फराह ने खुद यह तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। साथ ही फराह ने लिखा ''मेरे संगीत समारोह में 10 पहले अर्जुन, मैं वेट कम करने के बारे में बात कर रही हूं। इसे प्रशंसा के तौर पर स्वीकार करना।''
फराह के शो में अगले मेहमान होंगे अर्जून कपूर
अर्जून कपूर ने फराह के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा है कि जल्द ही हम दवात में मिलेंगे। आपको बता दें कि टीवी शो 'फराह की दावत' में अगले गेस्ट के तौर पर अर्जुन कपूर जा रहे हैं।
फराह ने ट्वीट करके यह भी लिखा है कि 'जंगली मटन रेसिपी' को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। अब देखना यह है कि अर्जुन किस तरह से अपने पाक कला के जरिए फराह को इंप्रेस करते हैं?