फिल्म इंडस्ट्री में स्टारकिड्स के डेब्यू की खबरें अक्सर खूब चर्चा में रहती हैं। सारा अली खान से लेकर जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर और तमाम अन्य सितारे इसका उदाहरण हैं। मगर, एक स्टारकिड ऐसा भी है, जिसके डेब्यू को लेकर बहुत हल्ला नहीं होता नजर आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि इस स्टारकिड का ताल्लुक कपूर खानदान से है, इसके बाद भी वह ज्यादा लाइमलाइट में नहीं हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे शशि कपूर के पोते जहान कपूर की। बता दें कि हाल ही में जहान की डेब्यू फिल्म 'फराज' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है।
हाल ही में जहान कपूर ने अपने डेब्यू को लेकर बात की। उनका कहना है कि जब उन्हें फिल्म 'फराज' ऑफर हुई तो इसके बारे में किसी ने ज्यादा बात नहीं की। यहां तक कि किसी को पता ही नहीं था कि इस फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता एक नहीं, बल्कि तीन स्टार किड्स को अपनी इस फिल्म से लॉन्च करने वाले हैं। बता दें कि जहान कपूर के साथ इस फिल्म में राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर और परेश रावल के बेटे आदित्य रावल भी डेब्यू कर रहे हैं।
Saadat Hasan Manto: समय से आगे की सोच थे मंटो, जो भी लिखा, हर किसी के सिर पर सवार हो गया
जहान, शशि कपूर के पोते हैं। वह स्टारकिड हैं और बॉलीवुड के नामी कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं, मगर वह लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। बता दें कि जहान कपूर थिएटर की दुनिया में काफी सक्रिय हैं। अभिनय की दुनिया से उनका परिचय पहले से है। हंसल मेहता ने फिल्म 'फराज' के जरिए उन्हें ब्रेक दिया है। हिंदी सिनेमा को पसंद करने वाले जहान कपूर को कई बार पृथ्वी थिएटर में परफॉर्म करते देखा गया है। बता दें कि जहान, शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर और मां शीना कपूर के बेटे हैं। शशि कपूर ने साल 1958 में विदेशी एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से शादी रचाई थी। इनसे तीन बच्चे हुए- कुणाल, करण और संजना।
कभी खूबसूरती को लेकर चर्चा में रही थीं मिनीषा लांबा, जानिए अब कहां हैं
सात महीने से थिएटर करने वाले जहान कपूर एक अच्छे पोलो प्लेयर भी हैं। इसके अलावा इन्हें खाना बनाने का भी शौक है। जहान की फिल्म 'फराज' की बात करें तो यह 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसकी कहानी ढाका में हुए आतंकवादी हमले पर आधारित है। हंसल मेहता ने जहान को उनकी प्रतिभा के दम पर ऑडिशन में सलेक्ट किया। स्टारकिड होने के बावजूद जहान ने अपनी पहचान अपने काम के दम पर बनाई है।
Tanisha Interview: गांधी गोडसे एक युद्ध में दिखेगी ये नई हीरोइन, असलियत जानकर हैरान रह जाएंगे आप