Salman Khan: आईपीएल 2026 जारी है, और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपनी टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट और चीयर करती नजर आ रही हैं। इस बीच सलमान खान का प्रीति जिंटा को बधाई देने वाला ट्वीट काफी वायरल हो रहा है, जिसपर भाईजान को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
सलमान खान काफी पहले से ही प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम को सपोर्ट करते आए हैं। उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट कर प्रीति को और उनकी टीम को जीत के बाद बधाई दी। लेकिन इस ट्वीट में उनसे एक गलती हो गई, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया को काफी ट्रोल किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि भाईजान ने ऐसी क्या गलती कर दी।
सलमान ने दी प्रीति को बधाई
विज्ञापन
दरअसल, सोमवार शाम को आईपीएल 2026 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्रिकेट मैच हुआ था। इसके बाद सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट शेयर कर प्रीति जिंटा को बधाई दी थी। इसमें उन्होंने लिखा- ‘बहुत बढ़िया जिंटा, बधाई हो। टीम सचमुच अच्छा खेल रही है।’
फैंस ने किया भाईजान को ट्रोल
सलमान के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, क्योंकि प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने अपना पिछला मुकाबला बीते शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था, जिसमें पंजाब ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी।
इसी वजह से यूजर्स कह रहे हैं कि सलमान प्रीति को बधाई देने में थोड़ा लेट हो गए हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, और इसपर मीम बनाए जा रहे हैं।
एक्टर्स का वर्कफ्रंट
बता दें कि इससे पहले भी सलमान खान 2014 में प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को सपोर्ट करते नजर आए थे, और अब उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
वर्कफ्रंट की बात करें, तो सलमान खान अगली फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे। इसकी रिलीज डेट टल गई है, और नई रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं प्रीति जिंटा फिलहाल आईपीएल में अपनी टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं।