फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वे गाना गा रहीं थीं’, जब कॉल पर आखिरी बार हुई थी तलत अजीज की आशा भोसले से बात, कहा था- ‘मेरी तबीयत खराब है’

Tue, 14 Apr 2026 12:39 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Asha Bhosle Death: महान गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। अब उनकी तबीयत को लेकर एक्टर और सिंगर तलत अजीज ने बड़ा खुलाया किया है। 

विज्ञापन
तलत अजीज और आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था। आशा ताई ने अपनी आवाज से 7 दशकों से भी ज्यादा समय तक बॉलीवुड पर राज किया। उनके निधन पर कई बड़े कलाकारों ने दुख जताया। अब एक्टर और सिंगर तलत अजीज ने भी आशा ताई के निधन से पहले उनकी तबीयत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

3 अप्रैल को हुई थी कॉल पर बात
विज्ञापन

जूम के साथ एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए तलत अजीज ने आशा ताई के साथ हुई आखिरी बातचीत के बारे में बताया। तलत ने बताया कि उनका दिवंगत महान गायिका के साथ बहुत खास और करीब रिश्ता था।

उन्होंने याद करते हुए कहा कि कुछ ही दिन पहले उनकी उनसे गर्मजोशी भरी बातचीत हुई थी। सिंगर ने बताया कि 3 अप्रैल को मॉरीशस के लिए रवाना होने से तीन दिन पहले उन्हें आशा भोसले का वीडियो कॉल आया था।

 

विज्ञापन

आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
मेरी तबीयत ठीक नहीं है
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने पूछा कैसे हैं आप?’ तो उन्होंने कहा- ‘हां, जरा तबीयत ठीक नहीं है आजकल। बहुत सारी बातें की पुराने लोगों के बारे में, लता जी के बारे में।’ आशा ताई ने कहा- ‘एक काम करो तुम, जब वापस आओगे मॉरिशस से, तो आकर मिलना, बैठकर बातें करेंगे।’ लेकिन तकदीर में लिखा नहीं था। मैं वापस आया 9-10 अप्रैल को और अप्रैल 11 को मुझे पता लगा कि वो ठीक नहीं हैं। 

 

विज्ञापन

आशा भोसले - फोटो : X
कॉल पर गा रहीं थीं गाना 
उन्होंने आगे कहा, ‘वे दिल की बहुत यंग थीं। वे 92 की नहीं, दिल से 22 की थीं। जिंदगी को लेकर उनका रवैय्या बहुत पॉजिटिव था। सचमुच वो कॉल पर गा रहीं थीं, और पूछ रहीं थीं कि देखो मेरी आवाज कैसी लग रही है। मैंने कहा आप गा रही हैं और कह रही हैं कि तबीयत खराब है, सुर भी बराबर लग रहे हैं, कमाल है।

तलत ने बताया कि 12 अप्रैल को उनकी बात आशा की बहू अंजुला से हुई थी। अंजुला ने उन्हें बताया कि सिंगर की हालत बहुत गंभीर है, और इसके बाद उन्हें जो खबर मिली, वह आशा ताई के निधन की दुखद खबर थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें