फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख ने पत्नी गौरी के साथ सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, फैंस ने कहा- स्वागत है...

Wed, 19 Jan 2022 06:32 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता शाहरुख खान ने कई महीनों बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक एड वीडियो के साथ वापसी की है। गौरतलब है कि अक्तूबर में बेटे आर्यन खान के क्रूज ड्रग मामले में गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शाहरुख खान ने कई महीनों बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक एड वीडियो के साथ वापसी की है। गौरतलब है कि अक्तूबर में बेटे आर्यन खान के क्रूज ड्रग मामले में गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। अब उन्होंने इस वीडियो के जरिए वापसी है और कुछ कहा है। वीडियो में शाहरुख के साथ उनकी पत्नी  गौरी खान भी दिख रही हैं।

विज्ञापन


इस वीडियो को साझा करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "बहुत कम बार आप किसी ऐसे प्रोडक्ट के साथ जुड़ते हैं जिसमें कला और प्रौद्योगिकी का ऐसा सामंजस्य होता है ... परम परिशुद्धता द्वारा संचालित शानदार डिजाइन हर किसी को बनाता है जाओ वाह... सच्चे मनोरंजन और विलासिता के साथ चरम यथार्थवाद की शक्ति का अनावरण करें।" हालांकि, यह विज्ञापन वीडियो है, लेकिन इस पर शाहरुख के फैंस जमकर टिप्पणी कर रहे हैं और उनकी सोशल मीडिया पर वापसी से खुश हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "वेलकम बैक किंग।"

वहीं, एक और ने लिखा, "मैं बहुत खुश हूं कि आप किंग वापस आ गए हैं।" एक फैन ने लिखा कि  इतने लंबे वक्त के बाद शाहरुख की पोस्ट देखकर अच्छा लगा... शाहरुख को हमेशा प्यार करो।" एक ने पूछा कि शाहरुख सर आपकी फिल्म कब आएगी। गौरतलब है कि आर्यन खान के ड्रग मामले में गिरफ्तारी के बाद से शाहरुख खान और गौरी खान ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। कुछ वक्त के लिए उनकी बेटी सुहाना भी सोशल मीडिया से दूर हो गई थी, हालांकि बाद में सुहाना पहले की तरह एक्टिव हो गई थी। लेकिन शाहरुख ने यह दूरी बनाये रखी थी। अब लगता है कि एक बार फिर वह अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें