फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ के पीछे पड़े फैन, छिपे रेस्टोरेंट में

Sat, 24 Nov 2012 01:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफ अली खान आजकल लखनऊ में तिग्मांशु धूलिया की आने वाली फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग कर रहे हैं। हुआ यूं कि सैफ और तिग्मांशु लखनऊ के हजरतगंज में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सीन के मुताबिक, सैफ लखनऊ की सड़कों पर ड्राइव कर रहे थे। इस दौरान उनकी सेफ्टी के लिए कुछ पुलिस वाले भी मौजूद थे।
विज्ञापन


धीरे-धीरे वहां भीड़ बढ़ने लगी, लेकिन सैफ और तिग्मांशु इससे बेपरवाह अपना सीन डिस्कस करते रहे। इतनी भीड़ देखकर सैफ एक्साइटेड हो गए और उन्होंने भीड़ की तरफ हाथ लहरा दिया। सैफ के ऐसा करते ही भीड़ बैरिकेड तोड़कर बेकाबू हो गई। और तो और एक आदमी ने तो सैफ का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद सैफ और तिंग्माशु को नहीं सूझ रहा था कि वह क्या करें। जल्दी-जल्दी में वह दोनों भागकर एक रेस्टोरेंट में छिप गए।  सूत्रों की मानें, तो वे दोनों वहां चार घंटे से ज्यादा टाइम तक छिपे रहे।

गौरतलब है कि सैफ के साथ इससे पहले ऐसा 'लव आजकल' की शूटिंग के दौरान भी हो चुका है। तब वह गुस्सा हो गए थे, लेकिन अबकी बार उन्होंने किसी पर भी गुस्सा नहीं किया। फिल्म के प्रड्यूसर राहुल मित्रा ने बताया,  कि सैफ कुछ घंटों के लिए परेशानी का शिकार हो गए थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने किसी पर भी गुस्सा नहीं किया। हालांकि इसका इनाम उन्हें बेबो ने खुद लखनऊ पहुंचकर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें