फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट हो रही 'राजधानी एक्सप्रेस' की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की डेब्यू फिल्म राजधानी एक्सप्रेस की शूटिंग में लगातार डिले हो रहा है। इस फिल्म की शूटिंग 2012 में ही शुरू हो जानी थी पर इसका शेड्यूल लगातार पिछड़ रहा है। अशोक कोहली के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के जरिए लिएंडर पेस अपनी फिल्मी पारी शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस ऑफबीट सोशल ड्रामा में लिएंडर आतंकवादी की भूमिका में होंगे। उनके साथ इस फिल्म में जिमी शेरगिल, सुधांशु पांडेय और मुकेश रिषी भी होंगे। नायिकाओं में अमीषा पटेल और सयाली भगत नजर आएंगी। इस फिल्म की प्रस्तावित रिलीज डेट 15 जुलाई 2013 है। लेकिन शूटिंग में देरी होने की वजह से अब यह बात साफ हो रही है कि यह फिल्म अपनी तय डेट पर नहीं हो पाएगी।

सूत्रों के अनुसार इस फिल्म के लेट होने की वजह लिएंडर पेस ही हैं। अपने मैचों के चलते वह फिल्म की शूटिंग को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैँ। फिल्म के निर्देशक फिल्म को किसी भी हालत में 2013 के पहले क्वार्टर में पूरा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें