फिल्मों में शानदार थ्रिलर और सस्पेंस का मसाला डालने वाले बेहतरीन निर्देशक अब्बास-मस्तान की जोड़ी एक बार फिर से एक शानदार फिल्म के साथ वापसी करने वाली है। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की इस दिग्गज जोड़ी ने कोरियन ड्रामा फिल्म ‘टनल’ का हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया है। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपने देश में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ‘टनल’ की शानदार सफलता को देखते हुए अब अब्बास-मस्तान ने इसका हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया है।
खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए यह जोड़ी बेहतरीन स्टारकास्ट के साथ परदे पर वापसी करेगी। बताया जा रहा है कि स्टारकास्ट फाइल होते ही इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया जाएगा। पता हो कि अब्बास-मस्तान ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म 'रेस' इस जोड़ी की ही देन है।