बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने जुहू स्थित घर के बाहर फैंस से मिलने आते हैं। उनके इस खास अंदाज को फैंस प्यार से ‘संडे दर्शन’ कहते हैं। जब भी अमिताभ बच्चन मुंबई में होते हैं, वह अपने घर के बाहर आकर फैंस का अभिवादन जरूर करते हैं और उन्हें प्यार देने के लिए धन्यवाद कहते हैं।
भीड़ और तेज गर्मी से बेहोश हुआ फैन
इस बार अमिताभ बच्चन का संडे दर्शन थोड़ा अफरा-तफरी भरा हो गया। दरअसल, रविवार को भारी भीड़ और तेज गर्मी के बीच एक फैन के बेहोश होने की खबर सामने आई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चिंता बढ़ गई।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन सफेद कपड़ों में अपने घर के बाहर फैंस का अभिवादन करने पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ और गर्मी की वजह से एक फैन अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला, पानी दिया और उसके लिए जगह बनाई। हालांकि फिलहाल उस फैन की हालत कैसी है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जताई चिंता
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग चिंता जताने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘पता नहीं लोग क्यों जाते हैं!’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘इतनी भी क्या दीवानगी कि जान पर बन आए।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मरने के लिए ही जाते हो क्या?’
ये भी पढ़ें- Jasprit Bumrah: क्या बुमराह ने भी उड़ाया राम चरण का मजाक? अभिनेता का फोटो शेयर कर यश से की तुलना! जानें सच
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पहले पार्ट ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।