फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanya Pardazi: स्काईडाइविंग के दौरान नहीं खुला पैराशूट, 21 साल की टिकटॉकर तान्या परदाजी की हुई मौत

Sat, 03 Sep 2022 11:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपने टिकटॉक अकाउंट पर वह अक्सर मनोविज्ञान, एलियंस, कला के इतिहास से संबंधित वीडियो साझा किया करती थीं। 22 अगस्त को उन्होंने अपना आखिरी वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक पहले को सॉल्व करती दिखी थीं।
विज्ञापन
तान्या परदाजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिकटॉक स्टार तान्या परदाजी का 21 साल की उम्र में निधन हो गया। स्काई डाइविंग के दौरान हुई दुर्घटना में उनकी जान चली गई। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। वह मिस कनाडा के सेमीफाइनल तक भी पहुंच चुकी थीं। टिक टॉक पर उनके लगभग एक लाख फॉलोअर्स थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोलो स्काईडाइविंग के दौरान उनका पैराशूट नहीं खुला जिसकी वजह से गिरकर उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

 

तान्या परदाजी कौन थी?
तान्या परदाजी कनाडा की एक टिकटॉकर और ब्यूटी क्वीन थीं। उनके टिक टॉक प्रोफाइल में मौजूदा समय में 2 मिलियन से अधिक लाइक्स के साथ 95.4K फॉलोअर्स हैं। वह टोरंटो विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र की छात्रा थीं। वह विश्वविद्यालय की चीयरलीडिंग टीम का भी हिस्सा थीं। यूनिवर्सिटी ने उनके असामयिक निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि परदाजी ने 2017 में मिस कनाडा ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और सेमीफाइनलिस्टों में से एक बनी थीं।

आखिरी वीडियो में कही थे ये बात
अपने टिक टॉक अकाउंट पर वह अक्सर मनोविज्ञान, एलियंस, कला के इतिहास से संबंधित वीडियो साझा किया करती थीं। 22 अगस्त को उन्होंने अपना आखिरी वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक पज्जल को सॉल्व करती दिखी थीं। वीडियो की शुरुआत में परदाजी ने इस बात का भी जिक्र किया था कि वह कुछ दिन पहले स्काइडाइविंग करने गई थीं।
विज्ञापन

इस वजह से हुआ हादसा
बता दें कि तान्या को स्काइडाइविंग का बहुत शौक था। 27 अगस्त को वह सोलो स्काइडाइविंग के लिए गई थीं लेकिन इस उनके लिए खतरनाक साबित हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनका पैराशूट नहीं खुला और वह सीधे जमीन पर जा टकराईं। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें