फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shama Sikander: बढ़ती उम्र को मात दे रहीं शमा सिकंदर, डीप नेक गाउन पहन बिखेरा हुस्न का जलवा

Sat, 03 Sep 2022 08:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शमा सिकंदर अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय कर चुकी शमा अब केवल सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
शमा सिकंदर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने काम के जरिए पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शमा सिकंदर लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हैं। शमा जब-जब पर्दे पर आती हैं, लोग उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाते हैं। शमा सिकंदर के लिए उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। शमा अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय कर चुकी शमा अब केवल सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस से जुड़ी हुई है। लेकिन वह अपने फैंस को शिकायत का कोई मौका नहीं देती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों के जरिए अपडेट देती रहती हैं। इसी क्रम में आज भी अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें हमेशा की तरह उनका ग्लैमरस लुक लोगों के दिल धड़का रहा है। 

विज्ञापन

शमा ने आज अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। इस तस्वीर में एक बार फिर से शमा का बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। पिंक कलर की डीप नेक गाउन पहने शमा किसी खूबसूरत हसीना से कम नहीं लग रहीं हैं। उनकी इस तस्वीर ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए शमा ने लाइट मेकअप के साथ बालों को खोल रखा है, जो उनकी फिट बॉडी को एक शानदार लुक दे रहा है। शमा की इस तस्वीर पर उनके चाहने वाले लगातार कमेंट कर रहे हैं।    
विज्ञापन

अक्सर अपने लुक और अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली शमा की हॉटनेस इस तस्वीर में कमाल ढा रही है। इस लुक में शमा इतनी बोल्ड लग रही हैं कि फैंस उनकी तारीफ करने से अपने को रोक नहीं पा रहे हैं।  शमा की ऐसी तस्वीरें देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। आपको बता दें शमा 41 साल की हो चुकी हैं। शमा की खूबसूरती के कसीदे पढ़ते हुए कोई उन्हें हॉट बुला रहा है, तो कोई उन्हें 'सबसे ज्यादा सुंदर' बता रहा है। इसके साथ ही बहुत से लोग उनकी तस्वीर पर हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें