फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड विजेता का आज है 58वां जन्मदिन, ए आर रहमान के मशहूर गानों की पूरी लिस्ट

Mon, 06 Jan 2025 08:32 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AR Rahman Birthday: प्रसिद्ध म्यूजिक सिंगर-कंपोजर अल्लाह रक्खा रहमान उर्फ ए आर रहमान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई फिल्मों में गाने गाए तो कुछ फिल्मों में शानदार म्यूजिक से दिल जीता। आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें......
 
विज्ञापन
ए आर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम@arrahman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान ने मुख्य रूप से हिंदी और तमिल फिल्मों में संगीत दिया है। उनका जन्म 6 जनवरी, 1967 को चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में हुआ। जन्म में उनका नाम ‘अरुणाचलम् शेखर दिलीप कुमार मुदलियार’ रखा गया। धर्मपरिवर्तन के पश्चात उन्होंने अल्लाह रक्खा रहमान नाम रख लिया। जय हो... गाने की गूंज हर एक संगीत प्रशंसकों के कानों में गूंजती होगी और उनके जहन में यही आता होगा- बेहतरीन म्यूजिक और आवाज के साथ सिर्फ और सिर्फ ए आर रहमान....
विज्ञापन

देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं ए आर रहमान
देश से लेकर विदेशों तक अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरने वाले ए आर रहमान को ग्रैमी से लेकर ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ए. आर. रहमान ने अपनी मातृभाषा तमिल के अलावा कई हिंदी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में संगीत भी दिया है। टाइम्स पत्रिका ने उन्हें मोजार्ट ऑफ मद्रास की उपाधि दी। रहमान गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति हैं। 
 

ऑस्कर पुरस्कार विजेता हैं रहमान
ए. आर. रहमान ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्हें ब्रिटिश भारतीय फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर में उनके संगीत के लिए दो ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी फिल्म के मशहूर गाना 'जय हो' के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंडट्रैक कंपाइलेशन और सर्वश्रेष्ठ फिल्मी गाने की श्रेणी में दो ग्रैमी पुरस्कार भी मिले।

रहमान और उनका संगीत
ए आर रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिली है। उनके पिता राजगोपाल कुलशेखर मलयालम फिल्मों में संगीतकार थे। रहमान ने संगीत की शिक्षा मास्टर धनराज से प्राप्त की। 1991 में रहमान ने अपना खुद का म्यूजिक रिकॉर्ड करना शुरु किया। 1993 में रहमान ने फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म रोजा में संगीत दिया। फिल्म म्यूजिकल हिट रही और पहली फिल्म में ही रहमान ने फ़िल्मफेयर पुरस्कार जीत लिया। इस पुरस्कार के साथ शुरू हुआ रहमान की जीत का सिलसिला, जो आज तक जारी है। मां तुझे सलाम, जय हो, लुका छिप्पी... रॉकस्टार का गाना-कुंग फाया आज भी हर किसी के जहन में बसा हुआ है। रहमान का संगीत और उनकी आवाज का जादू हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजता रहेगा।
विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखा रहमान के संगीत का जादू
रहमान के गानों की 200 करोड़ से भी अधिक रिकॉर्डिग बिक चुकी हैं। आज वे विश्व के टॉप टेन म्यूजिक कंपोजर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने तहजीब, बॉम्बे, दिल से, रंगीला, सपने, ताल, जीन्स, पुकार, फिजा, लगान, मंगल पांडे, स्वदेश, रंग दे बसंती, जोधा-अकबर, जाने तू या जाने ना, युवराज, स्लमडॉग मिलियनेयर, गजनी जैसी फिल्मों में संगीत दिया है। उन्होंने देश की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर 1997 में 'वंदे मातरम' एलबम बनाया, जो बेहद सफल रहा। 
Emergency Trailer Release: राजनीति में कोई सगा नहीं, 'मैं ही केबिनेट हूं', रिलीज हुआ 'इमरजेंसी' का ट्रेलर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें