फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर गीतकार श्रीकांत शर्मा का निधन, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

Thu, 25 Jul 2019 04:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Indranganti Srikanth Sharma - फोटो : social media
विज्ञापन
तेलुगू सिनेमा के मशहूर गीतकार और लेखक इंद्रगणती श्रीकांत शर्मा का निधन हो गया है। उनकी उम्र 75 साल थी। उनका निधन गुरूवार सुबह हैदराबाद में हुआ। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार श्रीकांत शर्मा ने अपना सफर बतौर पत्रकार शुरू किया था।
विज्ञापन



उन्होंने कई तेलुगू अखबरों के अलावा ऑल इंडिया रेडियो के लिए भी लंबे समय तक काम किया था। श्रीकांत शर्मा ने कई कविताएं, नाटक और लघु कथाएं भी लिखी थीं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए गाने लिखा जो काफी चर्चा में रहे। उन्होंने नेवालंका रेंदु जेल्ला सीता, पुथांडीबोमा और सम्मोहनम जैसी कई तेलुगू फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं।


श्रीकांत शर्मा ने आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म सम्मोहनम के लिए गाना लिखा था। ये फिल्म उनके बेटे मोहन कृष्णा की थी। वहीं श्रीकांत शर्मा के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री शोक का माहौल है। कलाकार नानी और सिद्धार्थ समेत तेलुगू सिनेमा के कई सितारों ने गीतकार के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया पर सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की और उनके परिवार के लिए संवेदा व्यक्त की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें