फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर 30 फिल्म अब दिल्ली में भी टैक्स फ्री, आनंद हर माह विद्यार्थियों को देंगे सफलता के मंत्र

Thu, 25 Jul 2019 05:57 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Super 30 - फोटो : Social Media
विज्ञापन
आप सरकार ने बुधवार को सुपर 30 फिल्म को दिल्ली में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। इसका एलान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया। इस अवसर सुपर 20 के आनंद कुमर भी मौजूद रहे । मनीष सिसोदिया ने आनंद कुमार को दिल्ली के स्कूलों में हैप्पीनेस क्लास को दिखाया। 
विज्ञापन


इस पर आनंद कुमार ने कहा कि वे हर माह सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सफलता के गुर सिखाएंगे। हैप्पीनेस क्लास में घूमने के दौरान बच्चों से बात करने के बाद आनंद कुमार ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्र प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं हैं।

लाजपत नगर स्थित शहीद हेमू कालानी सर्वोदय विद्यालय में गणितज्ञ आनंद के आने की खबर से विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता थी।
 
हैप्पीनैस क्लास का दौरा करने के साथ ही आनंद छात्रों और शिक्षकों से रूबरू हुए। आनंद ने कहा कि वह भी सरकारी स्कूल से पास आउट हूं। लेकिन आज देश के सभी सरकारी स्कूलों का स्तर बेहद खराब हो गया है। निजी स्कूल और सरकारी स्कूलों के बीच एक बड़ा अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें