फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Bal: नहीं रहे मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल, लंबे समय से दिल की बीमारी से थे पीड़ित

Fri, 01 Nov 2024 09:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फैशन डिजाइनर रोहित बल ने एक नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। हाल ही में उन्हें लैक्मे इंडिया फैशन वीक में देखा गया था।
विज्ञापन
रोहित बल - फोटो : इंस्टाग्राम- रोहित बल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का निधन हो गया है। वह लंबे समय से दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। एक नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। 
विज्ञापन

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने जब दिलबर शूट के लिए छोटे कपड़े पहनने से किया इनकार, बोलीं- मुझे मत करो

 
विज्ञापन

रोहित बल - फोटो : इंस्टाग्राम
दिल की समस्या से पीड़ित थे रोहित
वह 63 साल के थे। रोहित बल पिछले साल से ही दिल की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें नवंबर 2023 में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में काम पर वापसी की थी। पिछले महीने दिल्ली में लैक्मे इंडिया फैशन वीक में वह नजर आए थे। इस शो के दौरान फैशन डिजाइनर एक बार लड़खड़ा भी गए थे, जिससे उनके प्रशंसक को उनकी स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी थी। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
Darshan Thoogudeepa: जमानत मिलने के बाद पत्नी विजयलक्ष्मी के घर पहुंचे अभिनेता दर्शन, बेटे का मनाया जन्मदिन

एफडीसीआई ने व्यक्त किया शोक
एफडीसीआई ने इंस्टाग्राम पर फैशन आइकन की तस्वीर के साथ लिखा, "हम दिग्गज डिजाइनर रोहित बल के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। वह फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के संस्थापक सदस्य थे। आधुनिक संवेदनाओं के साथ पारंपरिक पैटर्न के अपने अनूठे मिश्रण के लिए जाने जाने वाले बल के काम ने भारतीय फैशन को फिर से परिभाषित किया और पीढ़ियों को प्रेरित किया।"

2010 में हुई थी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी
पोस्ट में आगे कहा गया, "कला और नवाचार के साथ-साथ अग्रगामी सोच की उनकी विरासत फैशन की दुनिया में जीवित रहेगी।" रोहित बल लंबे समय से हृदय संबंधी समस्या से पीड़ित थे। साल 2010 में दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी की गई थी।
Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन को हुई घर का किराया देने में मुश्किल, फिल्मों में काम करने के बाद भी झेली परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें