फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित बंगाली अभिनेता पार्थ मुखोपाध्याय का निधन, CM ममता ने जताया दुख

Mon, 25 Dec 2017 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाली फिल्मों के चर्चित अभिनेता पार्थ मुखोपाध्याय का सोमवार को एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 70 साल थी। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें किडनी की समस्या थी, जिसके बाद उन्हें 22 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


बता दें कि 1958 में पार्थ ने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई फिल्मों में यादगार रोल किए थे। उनकी मौत के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा, 'दिग्गज अभिनेता पार्थ मुखर्जी की मौत का दुख है। उनके परिवार और फैंस के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।'

गौरतलब है कि मुखोपाध्याय ने फिल्म 'अतिथि', 1967 में आई फिल्म 'बालिका वधू', 1985 में आई फिल्म 'आमार पृथ्वी', 1975 में आई फिल्म 'बाग बंदी खेला', 1971 में आई फिल्म 'धोन्नी मे',  1975 में आई फिल्म 'अग्निश्वर' में अभिनय किया है। 
विज्ञापन

  Saddened at the passing away of veteran actor Partha Mukherjee. My deepest condolences to his family and fans — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 25, 2017
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें