ट्विंकल खन्ना आज यानी 28 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की। इन दिनों वे फिल्मों से दूर एक अलग जिंदगी बिता रही हैं। ट्विंकल खन्ना के माता-पिता फिल्म इंडस्ट्री से ही थे, फिल्म इंडस्ट्री में उनका बेहतरीन करियर हो सकता था, हालांकि, फिल्मों में रुचि न रखते हुए वे सिनेमा से दूर हो गई। ट्विंकल निजी जिंदगी के अलावा लेखक और बतौर निर्माता काम कर रही हैं। आइए आपको रूबरू करवाते हैं ट्विंकल खन्ना के परिवार से..
ट्विंकल खन्ना फैमली ट्री
- फोटो : अमर उजाला
फिल्मी परिवार से आती हैं ट्विंकल
ट्विंकल का परिवार सिनेमा से ताल्लुक रखता है। ट्विंकल भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन इन दिनों वे सिनेमा से दूर एक अलग जिंदगी बिता रही हैं। फिल्मों और सिनेमा से नाता तोड़ उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में भी रुचि ली। ट्विंकल ने एक किताब भी लिखी है। हाल ही में उन्होंने अपनी मास्टर्स की पढ़ाई भी पूरी की है।
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@twinklerkhanna
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से चर्चित अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना के पति हैं। दोनों एक मैगजीन की शूटिंग के दौरान मिले थे। बाद में उन्होंने फिल्म इंटरनेशनल खिलाड़ी और जुल्मी में काम भी किया है। ट्विंकल खन्ना के बेटे का नाम आरव है। उनकी बेटी का नाम नितारा है।
राजेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
राजेश खन्ना
ट्विंकल खन्ना के पिता राजेश खन्ना का भी आज ही जन्मदिन है। वे अपने पिता के साथ जन्मदिन शेयर करती हैं। राजेश खन्ना किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी फिल्मों और अभिनय के कारण वे हमेशा चर्चा में रहते हैं।
डिंपल कपाड़िया- ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
डिंपल कपाड़िया
ट्विंकल खन्ना की मां डिंपल कपाड़िया भी अपनी फिल्मों के कारण जानी जाती हैं। डिंपल को बॉबी, जानबाज, क्रांतिवीर, दिल चाहता है जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
रिंकी खन्ना
ट्विंकल खन्ना की बहन का नाम रिंकी खन्ना है। रिंकी खन्ना को कुछ बॉलीवुड फिल्मों जैसे झंकार बीट्स, चमेली, ये है जलवा, मुझे कुछ कहना है, जिस देश में गंगा रहता है, प्यार में कभी कभी में देखा जा चुका है। रिंकी फिल्मी दुनिया छोड़ निजी जिंदगी बिता रही हैं।
सिंपल कपाड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंपल कपाड़िया
ट्विंकल खन्ना की मौसी सिंपल कपाड़िया डिंपल की छोटी बहन हैं। सिंपल भी फिल्मों से ताल्लुक रखती हैं। उन्हें फिल्म अनुरोध, चक्रव्यूह, अहसास, लूटमार, शक्का, दुल्हा बिकता है जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।