स्वरा भास्कर और फहद अहमद
- फोटो : अमर उजाला
राजनेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक इमोशनल नोट पोस्ट शेयर किया है। फहाद ने बड़े ही अनोखे अंजाद में अपनी पत्नी स्वरा को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने इस पोस्ट में अपनी पत्नी को 'भाई' कहकर संबोधित किया है। पोस्ट के आखिर में फहाद ने सफाई देते हुए कहा कि 'भाई जेंडर न्यूट्रल हैं।' ज्ञात हो कि फहाद से पहले स्वरा ने भी उन्हें भाई कहा था, जिसकी वजह से काफी विवाद हुआ भी हुआ था।
शेयर किए गए इस पोस्ट में स्वरा अपने पति फहाद के बगल में कंधे पर सिर रखकर बैठी हैं और स्माइल करती नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए फहद ने लिखा, " जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भाई, मेरे जन्मदिन पर आपके सुझाव को सुनकर मैं शादीशुदा हूं, मुझे उम्मीद है कि आपको ट्विटर से पता चल जाएगा। मुझे हर पहलू में पूरा करने के लिए धन्यवाद, मैं आप जैसा दोस्त और गुरु पाकर धन्य हूं। 'आई लव यू' माई हार्ट पीएस 'भाई' जेंडर न्यूट्रल हैं।'
बता दें कि स्वरा भास्कर ने इस साल 6 जनवरी को अदालत में फहाद के साथ अपनी शादी पंजीकरण कराया। हालांकि, मार्च में उन्होंने धूमधाम तरीके से शादी रचाई उनकी शादी में सिनेमा और राजनीति के कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora: रितेश सिधवानी ने पत्नी की जगह गलती से पकड़ा मलाइका का हाथ, एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट