शालिनी पासी का पोस्ट
शालिनी पासी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' की एक खास तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में महीप कपूर, सीमा सजदेह, नीलम कोठारी, भावना पांडे, रिद्धिमा कपूर साहनी, खुद शालिनी पासी और कल्याणी साहा चावला नजर आ रही हैं। इस शानदार तस्वीर के साथ शालिनी ने कैप्शन में लिखा, ''फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' को फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2025 के लिए नामांकित किया गया है। कृपया वोट करें। यह बहुत मायने रखेगा। आपका समर्थन वाकई बहुत मायने रखता है।'
शालिनी पासी कौन हैं?
शालिनी पासी दिल्ली की मशहूर डिजाइनर और फैशन आइकन हैं। वह अरबपति व्यवसायी संजय पासी की पत्नी हैं, जो पास्को ग्रुप के चेयरमैन हैं। शालिनी ने 'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' शो के जरिए लोगों के बीच पहचान बनाई है। वह 'माई आर्ट शालिनी' और 'शालिनी पासी आर्ट फाउंडेशन' नाम के संगठनों की संस्थापक भी हैं।
यह भी पढ़ें: 'द गर्लफ्रेंड' की स्क्रिप्ट सुनकर रो पड़ी थीं रश्मिका मंदाना, 'भूमा' के रोल और दीक्षित की तारीफों के बांधे पुल