फिल्मकार बॉबी खान की फिल्म 'एक पहेली लीला' में एकदम अलग अंदाज में दिखने जा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि लीला के किरदार में खुद को ढालना उनके लिए बहुत मुश्किल काम था।
सनी लियोनी से जब पूछा गया कि इस तरह के किरदार को निभाने में उन्हें किस तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा। तो सनी ने कहा, "यह काफी चुनौतीपूर्ण भूमिका थी। जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो यह काफी पसंद आयी। लेकिन लीला के किरदार में ढलने के लिए दो से तीन घंटे का समय लगता था। पहले दिन इस भूमिका के लिए तैयार होने में छह घंटे का समय लगा।"