बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन से शादी कर ली है। नैना अमिताभ बच्चन की भतीजी और अजिताभ बच्चन और रमोला की बिटिया हैं। सोमवार को शिशेल्स में एक निजी समारोह में दोनों ने शादी की रस्में निभाईं।
नैना बच्चन इंवेस्टमेंट बैंकर हैं और हाल में दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हुई हैं। कुणाल और नैना पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। पिछले साल दोनों की सगाई हुई थी। हाल ही में अभिषेक बच्चन की सरप्राइज बर्थ डे पार्टी में भी दोनों साथ नजर आए थे। दोनों की मुलाकात अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने कराई थी।