फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संस्कारी या असंस्कारी', ये हैं 'जूली 2' के डिस्ट्रीब्यूटर पहलाज निहलानी के पांच बयान

Tue, 05 Sep 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
पहलाज निहलानी
विज्ञापन
साल 2005 में आई फिल्म 'जूली' का सीक्वल 'जूली 2' रिलीज होने वाला है, पहलाज निहलानी इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर हैं जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है। 
विज्ञापन


कुछ ही दिनों पहले सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए गए निहलानी शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में 'इंटरकोर्स' शब्द को पास नहीं करना चाहते थे और अब एक बोल्ड फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर बनने पर सोशल मीडिया पर उन्हे खूब आड़े हाथों लिया जा रहा है। 

पढ़ें- कंगना पर भड़के आदित्य पंचोली, कहा- 'पागल है ये लड़की, लीगल एक्‍शन लूंगा'

इतना ही नहीं यूजर्स उन्हें 'असंस्कारी' तक बता रहे हैं। कल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जो कि काफी बोल्ड है। ऐसे में पहलाज निहलानी ने अपना बचाव किया है। बचाव करने वाले निहलानी के बयान कुछ यूं हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन


'अब मेरी भूमिका बदल गई है। अब मैं सेंसर बोर्ड का अध्यक्ष नहीं हूं बल्कि एक डिस्ट्रीब्यूटर हूं।'

'फिल्म 'जूली 2' रिलीज होगी तब मैं आप सबको बताऊंगा की मैं संस्कारी हूं या असंस्कारी हूं।'

'कंटेंट के अलावा कुछ नहीं बिकता। ना बॉडी ना स्किन और ना शाहरुख खान। सबसे ज्यादा जरूरी है फिल्म का कंटेंट।'

'मैं सिर्फ अपनी फिल्म लॉन्च कर रहा हूं ना कि टीआरपी बटोरने की कोशिश कर रहा हूं।'

'जूली 2 एक आई ओपनर फिल्म है उनके लिए जिन्होंने फिल्मों में काम किया है या जो फिल्मों में काम करना चाहते हैं। '
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें