फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek-Aish: अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं? जानें क्यों उठ रही रिश्ते में दरार की अफवाह

Thu, 06 Apr 2023 03:03 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में दरार आने की अफवाह फिर से सुर्खियों में है। जानें नेटिजन्स क्यों दोनों के अलगाव के दावे कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के पसंदीदा जोड़े में होती है। दोनों अक्सर अपनी मौजूदगी से फैंस को कपल गोल देते नजर आते हैं। हालांकि, ऐश्वर्या को बीते कुछ इवेंट्स में अकेले शिरकत करते देखा गया है। हाल ही में ऐश्वर्या, मुंबई में आयोजित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन समारोह में बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने पैपराजी को पोज भी दिए, लेकिन अभिषेक बच्चन नदारद दिखे। 

NMACC इवेंट से नदारद दिखे अभिषेक

नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र समारोह में अभिषेक बच्चन की गैर-मौजूदगी ने नेटिजन्स का खूब अटैंशन ग्रैब किया। इसी को लेकर अब वापस से दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा है। NMACC से ऐश्वर्या राय की सोलो तस्वीरों को देख नेटिजन्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ऐश-अभिषेक के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।'

विज्ञापन


अभिषेक-ऐश के बीच सब कुछ ठीक नहीं? 

ऐश्वर्या राय को इवेंट में अकेला पहुंचा देख कयासों का बाजार गर्म हो गया है। दूसरे यूजर ने कमेंट कर सवाल पूछा है, 'क्या इनका तलाक हो रहा है।' ऐसे ही बाकी यूजर्स भी ऐश और अभिषेक के बीच सबकुछ ठीक ना होने की बातें कर रहे हैं। साथ ही, इवेंट से ऐश्वर्या और सलमान की एक ही फ्रेम में कैद एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी, जिसे देख फैंस फूले नहीं समाए थे। 

Kareena Kapoor: चैट शो में परिवार वालों को बुलाने पर करीना से फैंस ने पूछे सवाल, खराब हिंदी सुधारने की दी सलाह

अभिषेक-ऐश की शादी, बच्ची

गौरतलब हो कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने 20 अप्रैल, 2007 को एक इंटीमेट समारोह में शादी की थी। वहीं, ऐश्वर्या ने साल 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया। आराध्या, बच्चन परिवार की लाडली हैं, और हर इवेंट में अपनी मासूमियत से फैंस को दीवाना बनाती नजर आती हैं। वहीं, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की ओर से अब तक उनकी शादी में आई दरार की खबरों पर कोई प्रतिक्रियाएं नहीं दी गई हैं, लेकिन यह अफवाहें आग की तरह फैल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें