फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: शाही परिवार से होने के बाद भी पैसों की कमी के चलते नौकरी करते थे सैफ, खुद किया था खुलासा

Tue, 30 Nov 2021 08:46 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

क्या आप जानते हैं कि शाही परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी सैफ अली खान को नौकरी करनी पड़ी थी। उन्हें अपना खर्च चलाने के लिए नौकरी करनी पड़ी थी। इस बात का खुलासा खुद ही सैफ अली खान ने किया था।
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या आप जानते हैं कि शाही परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी सैफ अली खान को नौकरी करनी पड़ी थी। उन्हें अपना खर्च चलाने के लिए नौकरी करनी पड़ी थी। इस बात का खुलासा खुद ही सैफ अली खान ने किया था।

विज्ञापन


यह उस वक्त की बात है जब सैफ अली खान ने अभिनय की दुनिया में कदम नहीं रखा था। उस वक्त पैसों की कमी के चलते उन्होंने जॉब की थी।  यह खुलासा एक्टर सैफ अली खान ने लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो द कपिल शर्मा शो में किया था। कपिल शर्मा ने सैफ अली खान से पूछा था कि उन्होंने पहले कोई नौकरी की है। इस पर सैफ ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि जब वह विदेश से पढ़ाई करने के बाद देश लौटे थे तो उन्होंने तब नौकरी की थी। सैफ ने कहा था कि उन्होंने एक विज्ञापन एजेंसी में नौकरी की थी।

इस पर कपिल शर्मा ने सैफ अली खान से पूछा था कि उनके घर में पैसे की कमी तो थी नहीं फिर क्या शौक के लिए नौकरी की थी। जबाव देते हुए अभिनेता सैफ अली खान ने कहा था कि उनके पिता उनको एवरेज पॉकेट मनी ही दिया करते थे। ऐसे में उनके पास पैसों की कमी रहती थी, इसलिए कुछ वक्त के लिए नौकरी की थी। गौरतलब है कि सैफ अली खान की फिल्म बंटी और बबली 2 हाल ही में रिलीज हुई है। यह फिल्म 19 नवंबर को रिलीज हुई थी। इसी शो में सैफ ने यह भी बताया था कि वह ऑटो से सवारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें