फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: करीना कपूर ने शेयर किया तैमूर के तस्वीरों का कोलाज, खेलते हुए आये नजर

Tue, 30 Nov 2021 08:19 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मंगलवार को बड़े बेटे तैमूर की तस्वीरों की झलक फैंस के लिए शेयर कीं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में तैमूर की तीन तस्वीरों का कोलाज शेयर किया, जिसमें वह खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस तरह, करीना ने बेटे के प्लेटाइम की तस्वीरों की झलक फैंस के साथ साझा की हैं।
विज्ञापन
करीना और तैमूर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मंगलवार को बड़े बेटे तैमूर की तस्वीरों की झलक फैंस के लिए शेयर कीं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में तैमूर की तीन तस्वीरों का कोलाज शेयर किया, जिसमें वह खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस तरह, करीना ने बेटे के प्लेटाइम की तस्वीरों की झलक फैंस के साथ साझा की हैं।

विज्ञापन


इन तस्वीरों में तैमूर अली खान के आसपास बहुत सी गेंदें हैं और वह उनसे खेल रहे हैं। इन तस्वीरों में तैमूर अली खान एक स्टोर के गेम जोन के अंदर रंग-बिरंगी गेंदों के साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में तैमूर अली खान अपने हाथ में सफेद गेंद थामे हुए हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह कैमरे की तरफ देख रहे हैं और गेंदों के बीच खुद को संतुलित करने की कोशिश कर रहे हैं।

तीसरी तस्वीर में तैमूर अली खान अलग-अलग रंगों की गेंदों को देख रहे हैं। उनके आसपास पीली, नीली, बैंगनी और सफेद गेंदें हैं। हालांकि, करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर की इन तस्वीरों को कैप्शन नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने 'मामाज बॉय' और 'प्ले टाइम' वाले स्टिकर का यूज किया है। गौरतलब है कि करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर अपने बेटों तैमूर और जेह की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्हें और तैमूर को मुंबई में घर से निकलते हुए देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें